ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़ेर कालिबाफ़ ने दावा किया है कि हुर्मुज़ जलडमरूमध्य पूरी तरह ईरान के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में होने वाली हर गतिविधि पर ईरान की कड़ी निगरानी रहती है।
कालिबाफ़ के अनुसार ईरान के लोगों को भरोसा रखना चाहिए कि यह क्षेत्र पूरी तरह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पहले अमेरिका इस क्षेत्र में माइन-स्वीपिंग जहाज भेजना चाहता था। ईरान ने इसे युद्धविराम उल्लंघन बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया था। उनके अनुसार उस समय स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि टकराव की आशंका बन गई थी। कालिबाफ़ ने दावा किया कि अंततः अमेरिका पीछे हट गया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बातचीत के दौरान उन्हें अमेरिकी जहाज की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। ईरान ने अमेरिकी पक्ष को चेतावनी दी कि आगे बढ़ने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अमेरिकी जहाजों ने पीछे हटने का निर्णय लिया।
कालिबाफ़ ने आरोप लगाया कि अमेरिका इस क्षेत्र में ऐसी स्थिति बनाने की कोशिश कर रहा है जिससे ईरानी जहाजों को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समुद्री प्रतिबंध नहीं हटे तो हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में आवागमन सीमित किया जा सकता है।
आपकी टिप्पणी